पेशावर: पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिमी कबायली इलाके में शुक्रवार को एक मस्जिद में तालिबान के आत्मघाती हमले में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 36 हो गयी है।
अधिकारियों ने बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे मोहमंद एजेंसी में एक मस्जिद में यह हमला हुआ था। उन्होंने बताया कि हमले में घायल हुए कई लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने के कारण मृतकों की संख्या में वृद्धि हुयी है।
मृतकों में कम से कम पांच बच्चे हैं। हमले के साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए खोज अभियान शुरू किया गया है और इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
Latest World News