बीजिंग: चीन के ग्यूझोउ प्रांत में रेलवे सुरंग में विस्फोट में 12 कामगारों की मौत हो गई। यह धमाका उस वक्त हुआ जब निर्माणाधीन छिशानयान सुरंग में गैस भर गई। यह सुरंग दफांग काउंटी में कोल सीम से गुजर रही थी। इस विस्फोट में 12 लोग घायल हो गए और 12 वहीं फंस गए थे। (लगातार बाहर खाना है गैरकानूनी, जानिए पाकिस्तान के कुछ अजीबोगरीब कानून)
दो हजार से अधिक राहत तथा चिकित्साकर्मी कार्बन डाई ऑक्साइड के उच्च घनत्व और धूल की परवाह नहीं करते हुए सुरंग में फंसे कामगारों की खोज में जुट गए। बचाव कार्य आज सुबह 4:45 मिनट पर समाप्त हुआ। संवाद समिति शिन्हुआ के अनुसार दुर्घटना में घायल हुए 12 लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और इनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। सुरंग का निर्माण इस तरह से किया गया था कि वह कोयले की तह से हो कर गुजरती है। चीन में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने के कारण औद्योगिक ईकाइयों में दुर्घटनाएं आम हैं। हाल ही में जारी सरकारी आंकडों के अनुसार 2015 में देश में कार्यक्षेत्र में 66 हजार लोगों की मौते हुई हैं।
Latest World News