A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के पंजाब में गृह मंत्रालय पर विस्फोट, 7 की मौत

पाकिस्तान के पंजाब में गृह मंत्रालय पर विस्फोट, 7 की मौत

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गृह मंत्री शुजा खानजादा के अटक स्थित राजनीतिक कार्यालय पर एक शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और मंत्री सहित कई

पाक: पंजाब के गृह...- India TV Hindi
पाक: पंजाब के गृह मंत्री के कार्यालय पर विस्फोट, 7 मरे

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गृह मंत्री शुजा खानजादा के अटक स्थित राजनीतिक कार्यालय पर एक शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और मंत्री सहित कई लोग मलबे में दब गये। विस्फोट से इमारत की छत ढह गई और मंत्री सहित कम से कम 20 से 25 लोग मलबे में दब गये। डान ने खबर दी कि विस्फोट से सात लोगों की मौत हो गई।

मंत्री के बेटे सोहराब खानजादा ने जियो न्यूज से कहा कि विस्फोट के समय खानजादा कार्यालय में ही थे और वह मलबे में दब गये।

विस्फोट की प्रकृति का पता नहीं चला है। हालांकि कुछ चश्मदीदों का दावा है कि एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उडा लिया।

खानजादा को अक्तूबर 2014 में गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी और वह आतंकी संगठनांे के खिलाफ प्रमुख अभियानों में सक्रिय रूप से शामिल थे।

Latest World News