1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जकार्ता में सीरियल बम धमाके और फायरिंग, 7 की मौत

जकार्ता में सीरियल बम धमाके और फायरिंग, 7 की मौत

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सीरियल बम धमाकों और गोलीबारी में 4 लोगों के मारे जाने की खबर है। जकार्ता पुलिस के एक अधिकारी के ट्विटर अकाउंट के मुताबिक़ एक धमाका शरीना शॉपिंग मॉल के बाहर हुआ।

bomb blast- India TV Hindi
bomb blast

जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सीरियल बम धमाकों और गोलीबारी में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। जकार्ता पुलिस के एक अधिकारी के ट्विटर अकाउंट के मुताबिक़ एक धमाका शरीना शॉपिंग मॉल के बाहर हुआ। यह शॉपिंग सेंटर राष्ट्रपति पैलेस और संयुक्त राष्ट्र के दफ़्तर के पास मौजूद है।

राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एंटन चारलियन ने संवाददाताओं को बताया, "इस हमले की चपेट मे तीन पुलिसकर्मी आ गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। इसके अलावा तीन नागरिकों की भी मौत हो गई।"

इससे पहले पुलिस ने बताया था कि तीन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। इंडोनेशिया के पुलिस प्रमुख जनरल बडरोडिन हैती ने बताया कि विस्फोटों के बाद राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उन्होंने कहा, "हां, राष्ट्रपति भवन के पास अधिक बलों की तैनाती की गई है।"

उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए कितने अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है या क्या सुरक्षा उपाय किए गए हैं। खबरों के मुताबिक़ छह धमाकों की आवाज़ों के बाद मुख्य सड़क पर मौजूद एक पुलिस चौकी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिसकर्मियों ने एक समाचार एजेंसी को बताया है कि लोगों को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है।

Latest World News