1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लाहौर के डिफेंस इलाके में बम धमाका, 8 की मौत, लगभग 15 लोग घायल

लाहौर के डिफेंस इलाके में बम धमाका, 8 की मौत, लगभग 15 लोग घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लाहौर में बम धमाके की खबरें आ रही है। यह बम धमाका डिफेंस, वाई ब्लॉक के एक रेस्तरां में हुआ। मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो

bomb blast in lahore defence area - India TV Hindi
bomb blast in lahore defence area

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लाहौर में बम धमाके की खबरें आ रही है। यह बम धमाका डिफेंस, वाई ब्लॉक के एक रेस्तरां में हुआ। मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। धमाका किस प्रकार हुआ इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पंजाब सरकार का कहना है कि यह धमाका जेनरेटर में हुआ था। धमाके के तुरंत बाद ही राहत टीम समय पर पहुंची। धमाका एक रेस्‍तरां के भीतर हुआ जिससे आस-पास की इमारतों को भी अच्‍छा-खासा नुकसान हुआ है। अब पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पंजाब के कानून मंत्री ने कहा है कि ‘बिल्डिंग को निशाना बनाने की कोई वजह नहीं थी। मुझे बताया गया है कि प्‍लाजा का अभी तक उद्घाटन भी नहीं हुआ था।”

Latest World News