1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में बम विस्फोट, 10 की मौत

पाकिस्तान में बम विस्फोट, 10 की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में रविवार को संघ प्रशासित कबायली क्षेत्र में बम विस्फोट हुआ, जिसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। 'डेली पाकिस्तान' की रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट

bomb blast- India TV Hindi
bomb blast

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में रविवार को संघ प्रशासित कबायली क्षेत्र में बम विस्फोट हुआ, जिसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। 'डेली पाकिस्तान' की रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट पाराचिनार शहर के सदर बाजार में हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से सात की हालत नाजुक है।

इससे पहले हाल ही में अफगानिस्तान के काबुल शहर के मध्य में स्पेन के दूतावास पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में 2 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। तालीबान ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Latest World News