अदन: यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में रविवार सुबह एक ब्रिगेडियर के घर के बाहर किए गए आत्मघाती हमले में सरकार समर्थक 49 सैनिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वहां बड़ी संख्या में सैनिक जुटे थे।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एक सैन्य अधिकारी ने बताया, ‘अदन के खोरमाक्सर इलाके में ब्रिगेडियर नसर अनबौरी के घर के बाहर जमा सैनिकों के बीच एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोटक बेल्ट के साथ उड़ा लिया।’ उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर सैनिक अपने वेतन के लिए इंतजार कर रहे थे।
स्थानीय सैन्य अधिकारी ने बताया, ‘यह आत्मघाती हमला उस वक्त हुआ जब ब्रिगेडियर अनबौरी के घर के बाहर अपने वेतन के लिए सैनिकों की लंबी कतार इंतजार कर रही थी।’ सैनिक अदन प्रांत में सक्रिय नव प्रशिक्षित विशेष सुरक्षा बलों के सदस्य थे।
Latest World News