A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा विवाद हो सकता है इस हफ्ते समाप्त

भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा विवाद हो सकता है इस हफ्ते समाप्त

बांग्लादेश: बांग्लादेश और भारत के बीच चलने वाला सीमा विवाद जल्द ही समाप्त होने वाला है दोनो ही देश इस हफ्ते जमीन की अदला-बदली करेंगें। सीमा के करीब रहने वाले लगभग 50 हजार निवासियों द्वारा

भारत और बांग्लादेश के...- India TV Hindi
भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा विवाद का अंंत

बांग्लादेश: बांग्लादेश और भारत के बीच चलने वाला सीमा विवाद जल्द ही समाप्त होने वाला है दोनो ही देश इस हफ्ते जमीन की अदला-बदली करेंगें। सीमा के करीब रहने वाले लगभग 50 हजार निवासियों द्वारा इस आजादी का जश्न मनाया जाएगा। बांग्लादेश में रहने वाले गुलाम मुस्तफा का कहना है कि 1947 के बाद हमने केवल व्यथा और गरीबी ही झेली है। और भी भारतीय हैं जो 162 एक्लेव में रहते है। लेकिन उन्हें आज तक स्कूल, क्लीनिक, बीजली और पानी की सुविधाएं नहीं मिली है। भारत और बांग्लादेश 1974 के एलबीए करार को लागू करेंगे तथा उसी के साथ-साथ 2011 के प्रोटोकॉल को 11 महीने में लागू किया जाएगा।


यह समझौता जून में भारतीय प्रधानमंत्री की पहली बांग्लादेश यात्रा के दौरान हुआ था। जमीन की अदला-बदली का यह समझौता 16 मई 1974 में इंदिरा गांधी और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के बीच हुआ था।

 

Latest World News