1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया में ISIS के कब्ज़े वाले तेल क्षेत्र ब्रिटिश हमलों का मुख्य निशाना

सीरिया में ISIS के कब्ज़े वाले तेल क्षेत्र ब्रिटिश हमलों का मुख्य निशाना

लंदन: सीरिया में खूंखार आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के खिलाफ ब्रिटिश हवाई हमलों का मुख्य निशाना आईएसआईएस के कब्ज़े वाले तेल क्षेत्र रहे औऱ एक-एक करके ब्रिटिश हवाई जहाज़ों ने कई तेल क्षेत्रों पर भारी बमबारी

ISIS के कब्ज़े वाले तेल...- India TV Hindi
ISIS के कब्ज़े वाले तेल क्षेत्रों ब्रिटेन ने बमबारी की

लंदन: सीरिया में खूंखार आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के खिलाफ ब्रिटिश हवाई हमलों का मुख्य निशाना आईएसआईएस के कब्ज़े वाले तेल क्षेत्र रहे औऱ एक-एक करके ब्रिटिश हवाई जहाज़ों ने कई तेल क्षेत्रों पर भारी बमबारी की।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री माइकल फालोन ने हमलों में पूर्वी सीरिया में उमर तेल क्षेत्रों पर निशाना साधे जाने की पुष्टि की जो आईएसआईएस के नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा, मैं पुष्टि कर सकता हूं कि ब्रिटिश टोर्नाडो ने सक्रियता दिखाते हुए पूर्वी सीरिया में तेल क्षेत्रों पर हमले किये और वे सफल रहे। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि आठ और विमानों को भेजा जा रहा है जिनमें दो टोर्नाडो और छह टाइफून विमान हैं।

इससे पहले हाउस ऑफ कॉमन्स में मतदान से ब्रिटेन के लिए इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) पर अमेरिका के नेतृत्व में बमबारी की मदद का रास्ता साफ हो गया था औऱ संसद की मंजूरी मिलने के कुछ ही समय बाद साइप्रस के अकरोटिरी में रॉयल एयर फोर्स बेस से चार टोर्नाडो विमानों ने उड़ान भरी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने आज कहा, हमें धैर्य रखना होगा और सतत काम करना होगा। इसमें समय लगेगा। यह जटिल विषय है। हम अपने पायलटों को जो कह रहे हैं, वह कठिन काम है और हमारी सोच उनके और उनके परिवारों के साथ होनी चाहिए।

फालोन ने कल हाउस ऑफ कॉमन्स में मतदान से पहले व्यक्तिगत रूप से हमलों को मंजूरी दी थी। मतदान में 397 मत इन हमलों के पक्ष में पड़े जबकि 223 मत इनके खिलाफ पड़े। इन नतीजों से पहले कल हाउस ऑफ कॉमन्स में 10 घंटे तक बहस चली, जहां ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि यदि ब्रिटेन सीरिया में हवाई हमलों में अपने सहयोगियों से जुड़ जाता है तो ब्रिटेन एक सुरक्षित स्थान होगा।

Latest World News