1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस देश में क्रिसमस सेलिब्रेशन पर लगा बैन, मनाया तो मिलेगी सजा

इस देश में क्रिसमस सेलिब्रेशन पर लगा बैन, मनाया तो मिलेगी सजा

सुल्‍तान हसनाल ने अपने एक आदेश में कहा है कि अगर देश के मुस्लिमों ने इसे मनाने की कोई तैयारी की है तो फिर उन्‍हें 5 वर्ष की या इससे ज्‍यादा की सजा झेलनी पड़ेगी।

brunei sultan- India TV Hindi
brunei sultan

ब्रुनेई: ब्रुनेई के सुल्‍तान हसनाल बोलकिया ने क्रिसमस सेलिब्रेशन पर बैन लगा दिया है। सुल्‍तान हसनाल ने अपने एक आदेश में कहा है कि अगर देश के मुस्लिमों ने इसे मनाने की कोई तैयारी की है तो फिर उन्‍हें 5 वर्ष की या इससे ज्‍यादा की सजा झेलनी पड़ेगी।

बोर्नियो द्वीप पर स्थित इस रूढि़वादी मुस्लिम देश ने कहा है कि किसी को भी इस मौके पर बधाई देते हुए भी पाया गया या किसी ने सैंटा टोपी पहनी तो जेल की सजा भुगतनी होगी।

गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों को क्रिसमस मनाने की अनुमति है, लेकिन वे अपने समुदाय से बाहर नहीं जाएंगे और पहले प्रशासन को सूचित करेंगे। इस महीने की शुरुआत में मुस्लिमों के इमामों के एक ग्रुप ने चेतावनी दी थी वैसे किसी भी उत्सव को नहीं मनाना है जो गैर इस्लामिक है। इस देश की कुल आबादी 420,000 है। इनमें से 65% मुस्लिम हैं।

बोर्नियो बुलेटिन के मुताबिक इमामों ने कहा था, क्रिसमस उत्सव के दौरान मुस्लिम भी ईसाइयों की तरह व्यवहार करते हैं। वे क्रॉस धारण करते हैं, कैंडल जलाते हैं, क्रिसमस ट्री बनाते हैं, उनके धार्मिक गीत गाते हैं, क्रिसमस की बधाई देते हैं और उनके धर्म की प्रशंसा करते हैं। ये सारी गतिविधियां इस्लाम के खिलाफ हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह बेहद ही ओछी हरकत है और इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहिए, लेकिन एक मुस्लिम राष्ट्र के रूप हमें इन गतिविधियों से बचना चाहिए क्योंकि इससे इस्लामिक आस्था पर चोट पहुंच सकती है।

Latest World News