1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान की ‘नापाक' हरकत, स्पेशल ट्रेन में लगाए बुरहान वानी के पोस्टर

पाकिस्तान की ‘नापाक' हरकत, स्पेशल ट्रेन में लगाए बुरहान वानी के पोस्टर

नई दिल्ली: पिछले दिनों कश्मीर में सुरक्षाबसलों के हाथों मारा गया हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को पाकिस्तान सरकार हीरों की तरह लोगों के सामने पेश कर रही है। पाकिस्तान ने बुरहान वानी को शहीद भी

burhan wani- India TV Hindi
burhan wani

नई दिल्ली: पिछले दिनों कश्मीर में सुरक्षाबसलों के हाथों मारा गया हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को पाकिस्तान सरकार हीरों की तरह लोगों के सामने पेश कर रही है। पाकिस्तान ने बुरहान वानी को शहीद भी कहा है। और तो और अब तो पाकिस्तान ने 14 अगस्त के दिन कराची से पेशावर जाने वाली ट्रेन में बुरहान वानी के पोस्टर भी लगाए हैं। इस ट्रेन के सभी कोच को बुरहान वानी के पोस्टर से कवर किया गया है। इसके अलावा ट्रेन में कश्मीर के उन लोगों की भी तस्वीरें लगी हैं जो भारतीय सुरक्षावलों  के हमलों के पीड़ित हैं।

जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने एक्सप्रेस ट्रेन की तस्वीर ट्वीट की है। गिलानी बुरहान वानी की मौत के बाद उन्हें शहीद का दर्जा देना चाहते हैं। और साथ ही कश्मीर के लोगों को सुरक्षाबलों और सरकार के खिलाफ भड़का रहे हैं।

क्या था मामला
अनंतनाग में सेना ने एनकाउंटर में कश्मीर को मोस्ट वांटेड आतंकी और हिजबुल का बड़ा कमांडर बुरहान वानी मार गिराया गया। सुरक्षा बलों को अनंतनाग इलाके में बुरहान और उसके साथियों के छिपे होने की खबर मिली थी। सेना ने ऑपरेशन चलाया। वेरीनाग इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों मे बुरहान वाली को ढेर कर दिया। बुरहान के साथ ही हिजुबुल के दो और आतंकी मारे गए।

15 साल की उम्र में आतंकी बन गया था बुरहान
बुरहान वानी को हिजबुल का पोस्टर ब्वाय कहा जाता था। त्राल का रहने वाला बुरहान वनी 15 साल की उम्र में आतंकी बन गया था। बुरहान पर दस लाख का इनाम भी था। कश्मीर के आतंकवादियों में बुरहान वानी सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा एक्टिव था। वो हर महीने अपने नए वीडिय़ो, नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालता था। सोशल मीडिया के जरिए प्रोपगेंडा चलाता था। उसकी उम्र पच्चीस साल से भी कम थी।

Latest World News