1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल: खाई में बस गिर जाने से 31 लोगों की मौत, 15 घायल

नेपाल: खाई में बस गिर जाने से 31 लोगों की मौत, 15 घायल

नेपाल के काभ्रेपलांचोक जिले में सोमवार को खाई में बस गिर जाने से 31 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। बस में करीब 60 लोग सवार थे।

bus accident- India TV Hindi
bus accident

काठमांडू: नेपाल के काभ्रेपलांचोक जिले में सोमवार को खाई में बस गिर जाने से 31 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। बस में करीब 60 लोग सवार थे। हिमालयन टाइम्स के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच विभाग के जिला प्रमुख धन बहादुर बुधाठोकी ने कहा कि 31 शब बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

इस बीच स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस और राहत दल बचाव कार्य में जुटे हैं। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, नेपाली सेना के एक हेलीकाप्टर ने 15 घायलों को उपचार के लिए काठमांडू के एक अस्पताल में पहुंचाया है। हेलीकाप्टर को फिर से घटनास्थल पर भेजा गया है, ताकि अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सके।

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने तत्काल राहत सरकारी अधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से घायलों को तत्काल मदद करने का निर्देश दिया है। बस काठमांडू से काभ्रे जिले के मदनखुदड़ी जा रही थी। 

Latest World News