1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तुर्की में बम विस्फोट, 9 सैनिकों समेत 17 लोगों की मौत

तुर्की में बम विस्फोट, 9 सैनिकों समेत 17 लोगों की मौत

तुर्की के हक्कारी प्रांत में आतंकवादियों द्वारा एक कार बम विस्फोट में कम से कम 17 लोग मारे गए हैं। मृतकों में 9 सैनिक और 8 नागरिक शामिल हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Photo | AP- India TV Hindi
Photo | AP

अंकारा: तुर्की के हक्कारी प्रांत में आतंकवादियों द्वारा एक कार बम विस्फोट में कम से कम 17 लोग मारे गए हैं। मृतकों में 9 सैनिक और 8 नागरिक शामिल हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने हमले के लिए कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) के आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बताया जाता है कि 5 टन विस्फोटक से भरे एक पिक-अप पर सवार आतंकी ने यह आत्मघाती हमला किया। इस घटना में 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में बड़ी संख्या में सैनिक भी शामिल हैं। विस्फोट की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी वजह से 50 फीट चौड़ा और 23 फीट गहरा गढ्ढा बन गया। 

खबरों के मुताबिक, सेना ने बताया कि क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर एक हवाई अभियान शुरू किया गया है। इसी बीच, तुर्की के उप प्रधानमंत्री नुमान कुर्तलमुस ने कहा कि देश आतंकवादी संगठनों के आगे नहीं झुकेगा और हमला करने वालों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। अमेरिका, यूरोपीय संघ और तुर्की ने PKK को आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है।

Latest World News