1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में ही है दाऊद इब्राहिम: डॉन छोटा राजन

पाकिस्तान में ही है दाऊद इब्राहिम: डॉन छोटा राजन

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में गिरफ्तार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने इंडिया टीवी से कहा कि, दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है और वो दाऊद के ख़िलाफ़ लड़ता रहेगा। उसने ये भी कहा कि, दाऊद को ISI छुपा

पाकिस्तान में ही है...- India TV Hindi
पाकिस्तान में ही है दाऊद इब्राहिम: डॉन छोटा राजन

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में गिरफ्तार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने इंडिया टीवी से कहा कि, दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है और वो दाऊद के ख़िलाफ़ लड़ता रहेगा। उसने ये भी कहा कि, दाऊद को ISI छुपा रही है, वो वहीं छुपा हुआ है। CBI छोटा राजन को इंडोनेशिया से भारत लाने के लिए आज प्रत्यार्पण की अर्जी दाखिल करेगी। छोटा राजन को बुधवार तक भारत लाया जा सकता है।

छोटा राजन को भारतीय एजेंसियों की पूछताछ के लिए ले जाया गया है। 5 सदस्यीय CBI, दिल्ली और मुंबई पुलिस की ज्वाइंट टीम छोटा राजन से पूछताछ के लिए सारे दस्तावेजों के साथ बाली में मौजूद है। टीम की अगुवाई मुंबई पुलिस के डीसीपी धनंजय कुलकर्णी कर रहे हैं। साथ में भारतीय काउंसलर संजीव अग्रवाल भी मौजूद हैं। 

छोटा राजन के लिए बनाए गए हैं प्लान A और प्लान B:

छोटा राजन को भारत सुरक्षित लाने के लिए प्लान A और प्लान B तैयार किए गए हैं। प्लान A के मुताबिक: छोटा राजन को स्पेशल प्लेन से सीधे मुंबई के एविएशन रिसर्च सेंटर लाया जा सकता है।

प्लान B के मुताबिक: छोटा राजन को कॉमर्शियल फ्लाइट से दिल्ली लाया जा सकता है।

छोटा राजन को सुरक्षित भारत लाने के लिए विमान में तैनात होंगे कमांडो

छोटा राजन पर उसके विरोधी डॉन पहले भी जानलेवा हमला करवा चुके हैं। अब भी उन्होंने छोटा राजन को मारने की धमकी दी है। इसके मद्देनज़र भारत सरकार ने इंडोनेशिया से अनुरोध किया है कि छोटा राजन की सुरक्षा बढ़ाई जाए। गैंगस्टर छोटा राजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे भारत लाने वाले विमान में कमांडो तैनात किए जाएंगे।

अगली स्लाइड में देखें छोटा राजन की तस्वीरें...

Latest World News