1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान: बाल उत्पीड़न के मामले 2015 में बढ़े

जापान: बाल उत्पीड़न के मामले 2015 में बढ़े

जापान में बाल उत्पीड़न के मामलो में पिछले सालो के मुकाबले 2015 में सबसे खराब स्तर दर्ज किया गया, जबकि पहली बार 1,00,000 मामलों को कल्याण अधिकारियों ने अपने स्तर पर संभाला।

child abuse cases in japan- India TV Hindi
child abuse cases in japan

जेरूशलम: जापान में बाल उत्पीड़न के मामलो में पिछले सालो के मुकाबले 2015 में सबसे खराब स्तर दर्ज किया गया, जबकि पहली बार 1,00,000 मामलों को कल्याण अधिकारियों ने अपने स्तर पर संभाला। एक सरकारी सर्वेक्षण के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य, श्रम व कल्याण मंत्रालय द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, देश में करीब 200 बाल परामर्श केंद्रों ने वित्तवर्ष 31 मार्च की समाप्ति के दौरान 1,03,260 बाल उत्पीड़न मामलों को निपटाया। यह संख्या पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत बढ़ी। 

मनोवैज्ञानिक शोषण जैसे कि बच्चों के सामने माता-पिता के बीच हिंसा के 48,693 मामलों व कुल 47.2 प्रतिशत रहे। बढ़ती आय असमानता और स्थानीय समुदायों के परिवारों का अलगाव दंपति के बीच की हिंसा को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार रहे।

Latest World News