मास्को: दुनियाभर के श्रेष्ठ 1,000 रेस्तरां में चीन के 100 रेस्तरां शामिल हैं। इस सूची में फ्रांस के 113 और जापान के 116 रेस्तरां ने भी अपनी जगह बनाई है। फ्रेंच गैस्ट्रॉनोमिक (पाक कला संबंधी) क्लैसफकैशन 'द लिस्ट' ने सोमवार को पेरिस में इसका खुलासा किया।
'द लिस्ट' के संस्थापक और टूरिज्म डेवलपमेंट एजेंसी ऑफ फ्रांस के प्रमुख फिलीप फौर ने एक बयान में कहा कि चीन के इन रेस्तरां में हांगकांग, ताइवान और मकाओ के रेस्तरां भी शामिल हैं। वहीं, इस सूची में इटली को बेस्ट वैल्यू फॉर मनी का खिताब मिला है, जबकि स्विट्जरलैंड ने अपने 40 रेस्तरां के साथ उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है।
Latest World News