A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन और पौलेड बढ़ाएंगे सैन्य सहयोग

चीन और पौलेड बढ़ाएंगे सैन्य सहयोग

बीजिंग: चीन तथा पोलैंड ने दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने का गुरुवार को संकल्प लिया। चीन के सेंट्रल मिल्रिट्री कमिशन के उपाध्यक्ष फैन चांगलोंग व रक्षा मंत्री चांग वांकुआन की पोलैंड के उप

चीन और पौलेड बढ़ाएंगे...- India TV Hindi
चीन और पौलेड बढ़ाएंगे सैन्य सहयोग

बीजिंग: चीन तथा पोलैंड ने दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने का गुरुवार को संकल्प लिया।

चीन के सेंट्रल मिल्रिट्री कमिशन के उपाध्यक्ष फैन चांगलोंग व रक्षा मंत्री चांग वांकुआन की पोलैंड के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री तोमास साइमोनियक के साथ मुलाकात के बाद यह आम सहमति बनी।

बैठक के दौरान, फैन ने दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय सैन्य आदान-प्रदान की प्रशंसा की और सैन्य संबंधों को गहरा करने का संकल्प लिया।

साइमोनियक ने उनसे कहा कि पौलैंड सैन्य आदान-प्रदान सहित कई अन्य क्षेत्रों में चीन से सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है।

एक अलग बैठक में चांग ने कहा कि चीन कार्मिक प्रशिक्षण तथा सैनिक अकादमियों के आदान-प्रदान सहित कई अन्य क्षेत्रों में अधिक से अधिक संयुक्त कार्य के लिए तैयार है।

Latest World News