हेफेई: चीन के उप प्रधानमंत्री वांग यांग ने बाढ़ की चेतावनियों के मद्देनजर संभावित बाढ़ आपदाओं से बचने के लिए प्रयास तेज करने का आह्वान किया है। वांग ने बीते शनिवार को मध्य चीन के एन्हुई प्रांत का निरीक्षण करने के दौरान कहा कि सुपर अल नीनो की वजह से चीन को मौसम संबंधी अत्यधिक जटिल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
वांग ने स्थानीय अधिकारियों और संबंधित विभागों से सावधानी बरतने, मौसम को लेकर नियमित तौर पर अनुमान जताने, स्थिति पर नजर रखने और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयारी करने की अपील की। उप प्रधानमंत्री ने बाढ़ के कारण होने वाली जानमाल की क्षति को रोकने तथा जलापूर्ति सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिए।
चीन में बाढ़ के कारण 6 की मौत, 2 लापता
दक्षिण चीन के ग्वांग्शी जुआंग स्वायत्त क्षेत्र में एक सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ के चलते कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है और 2 अन्य लापता हैं। स्थानीय नागरिक मामलों के विभाग के अनुसार, कल तक 39 हजार हेक्टेयर में लगी फसलें प्रभावित हो चुकी थीं। कई हजार मकान ढह चुके हैं और 15 हजार लोगों को नई जगह पर ले जाया गया है। भारी बारिश के कारण हुए आर्थिक नुकसान को लगभग 31.70 करोड़ यूआन :4.8 करोड़ डॉलर: आंका जा रहा है।
Latest World News