1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने पूरा किया एशिया के डबल ट्रैक सुरंग का काम पूरा

चीन ने पूरा किया एशिया के डबल ट्रैक सुरंग का काम पूरा

चीन ने उत्तर पूर्वी शांक्सी प्रांत में तेज गति की टे्रेनों के लिये दो ट्रैक वाली 16 किलोमीटर सुरंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। यह एशिया में अपनी तरह की सबसे लंबी सुरंग है।

china- India TV Hindi
china

बीजिंग: चीन ने उत्तर पूर्वी शांक्सी प्रांत में तेज गति की टे्रेनों के लिये दो ट्रैक वाली 16 किलोमीटर सुरंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। यह एशिया में अपनी तरह की सबसे लंबी सुरंग है।

सुरंग के निर्माताओं के इसे छिनलिंग पहाडि़यों को काटकर बनाया गया है। यह हाई स्पीड रेल लाइन का हिस्सा है जो प्रांतीय राजधानी शियान को दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत में स्थित चेंगदू से जोड़ती है।

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक 643 किलोमीटर लंबी यह लाइन 250 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से चलनेवाली ट्रेनों के लिए डिजाइन की गयी है। इससे दो शहरों की यात्रा में लगनेवाले 16 घंटे की अवधि अब सिर्फ तीन घंटे रह जाएगी।

Latest World News