1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने किया जर्मनी के सांसद को वीजा देने से इनकार

चीन ने किया जर्मनी के सांसद को वीजा देने से इनकार

लू कांग ने कल कहा कि तिब्बती आजादी के लिए ब्रैंड का समर्थन करना जर्मनी की वन चाइना नीति के खिलाफ है।

Lu Kang- India TV Hindi
Lu Kang

बीजिंगः जर्मनी में मानवाधिकार पैनल की अध्यक्षता करने वाले देश के सांसद माइकल ब्रैंड की तिब्बत की आजादी के समर्थन में टिप्पणी के लिए चीन ने उन्हें यह कह कर वीजा देने से इनकार कर दिया कि उनका बयान जर्मनी की वन चाइना नीति के खिलाफ है।

ब्रैंड को वीजा नहीं देने के फैसले का बचाव करते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने बताया कि जर्मनी की संसद के निचले सदन बुंडेसटाग की मानवाधिकारों एवं मानवीय सहायता पर समिति के अध्यक्ष माइकल ब्रैंड का चीन में स्वागत नहीं हो रहा है।

लू कांग ने कल कहा कि तिब्बती आजादी के लिए ब्रैंड का समर्थन करना जर्मनी की वन चाइना नीति के खिलाफ है। यह साफ है कि ब्रैंड को चीन में मानवाधिकारों की स्थिति पर उनके बयान के कारण नहीं बल्कि तिब्बत पर टिप्पणी के कारण चीन आने की अनुमति नहीं दी गई।

इसे भी पढ़ेः चीनी विश्वविद्यालय तिब्बती चिकित्सा में विदेशी छात्रों को प्रवेश देगा

कथित तौर पर चीन के मानवाधिकार रिकॉर्ड की आलोचना करने वाले ब्रैंड ने जर्मन विदेश मंत्रालय से उन्हें वीजा नहीं दिए जाने के बारे में स्पष्ट जवाब मांगा था। लू कांग ने कहा कि जर्मनी में चीन के दूतावास और संबंधित विभाग ने जर्मन संसद की मानवाधिकार समिति के अध्यक्ष की यात्रा की तैयारी के लिए काफी काम किया है।

Latest World News