1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'दक्षिण चीन सागर पर चीन का कोई ऐतिहासिक अधिकार नहीं'

'दक्षिण चीन सागर पर चीन का कोई ऐतिहासिक अधिकार नहीं'

एक अन्तरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण ने मंगलवार को फैसला सुनाया कि दक्षिण चीन सागर के द्वीपों पर चीन के ऐतिहासिक अधिकार के दावे का कोई कानूनी आधार नहीं है।

south china sea- India TV Hindi
south china sea

द हेग: एक अन्तरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण ने मंगलवार को फैसला सुनाया कि दक्षिण चीन सागर के द्वीपों पर चीन के ऐतिहासिक अधिकार के दावे का कोई कानूनी आधार नहीं है।

 

न्यायाधिकरण ने निष्कर्ष निकाला कि चीन के पास नाइन डैश लाइन के भीतर पड़ने वाले समुद्री इलाकों पर ऐतिहासिक अधिकार जताने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता अदालत ने एक बयान में यह बात कही। फिलिपीन ने संयम का आग्रह करते हुए फैसले का स्वागत किया है।

दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी सेना का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं: चीन

राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी सेना की कथित 'नौवहन की स्वतंत्रता' बेहद खतरनाक है।

प्रवक्ता वू कियान ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिकी अभियान राजनीतिक है और चीन के खिलाफ सैन्य उकसावे से अप्रत्याशित घटना घट सकती है। उन्होंने कहा कि चीनी सेना दक्षिण चीन सागर में हालात पर बारीकी से नजर रखना जारी रखेगी और जरूरत के अनुसार आवश्यक उपाय करेगी।

Latest World News