1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: रमजान में रोजा रखने पर लगा प्रतिबंध, जानिए क्‍यों ?

चीन: रमजान में रोजा रखने पर लगा प्रतिबंध, जानिए क्‍यों ?

पेइचिंग: चीन ने मुस्लिम बहुत इलाकों में सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और नाबालिगों के रोज़ा रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी सूचना सरकारी वेबसाइट पर दी गई है। ग़ौरतलब है कि रमज़ान सोमवार से शुरु

xinjiang- India TV Hindi
xinjiang

पेइचिंग: चीन ने मुस्लिम बहुत इलाकों में सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और नाबालिगों के रोज़ा रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी सूचना सरकारी वेबसाइट पर दी गई है।

ग़ौरतलब है कि रमज़ान सोमवार से शुरु हो चुके हैं। चीन की सत्तारुढ़ कम्‍युनिस्‍ट पार्टी नास्तिक है और शिनजियांग शहर में बरसों से सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और नाबालिगों के रोज़ा रखने पर पाबंदी है। शिनजियांग में उइगर मुसलमान की एक करोड़ आबादी है जो अल्पसंख्यक हैं। सरकार ने होटलों को भी खुला रखने के आदेस दिए हैं।

इस क्षेत्र में वीघर और सुरक्षा बलों में अक़्सर झड़पें होती रहती हैं। चीन ने वहां और देश के अन्य हिस्सों में हमलों के लिए आतंकवादियों को दोषी ठहराया है जो आज़ादी की मांग कर रहे हैं। ये क्षेत्र संसाधनों से संपन्न है।

उधर दक्षिण पंथी दल तनाव के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतिबंध को ज़िम्मेवार ठहराते हैं।

शिनजियांग में की स्थानीय सरकारी विभागों ने पिछले हफ़्ते वेबसाइट पर नोटिस लगाकर रमज़ान में रोज़े पर पाबंदी की सूचना दी है। नोटिस में कहा गया है कि रमज़ान में सरकारी करमचारी, छात्र और नाबालिग रोज़ा न रखें और होटले खुले रहने चाहिए।

आखिर क्‍यों : क्‍योंकि सत्‍ताधारी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी आधिकारिक रूप से ईश्‍वर को नहीं मानती। इससे पहले भी लगाया जा चुका है प्रतिबंध। शिनजियांग में उइगर मुसलमानों की संख्‍या 1 करोड़ से अधिक है।

Latest World News