बीजिंग: क्षेत्र में खासकर अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच चीनी नौसेना ने विवादित दक्षिण चीन सागर में 10 दिन का सैन्य अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास के महत्व को कम तवज्जो देते हुए चीनी सेना ने कहा है कि यह कल हेनान प्रांत में शुरू हुआ था और किसी पड़ोसी देश के खिलाफ निर्देशित नहीं है। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया, सालाना योजना में शामिल यह नियमित सैन्य अभ्यास है, जो किसी अन्य देश के प्रति लक्षित नहीं है। चीन हथियार नियंत्रण एवं निरस्त्रीकरण एसोसिएशन के वरिष्ठ परामर्शदाता मेजर जनरल शू गुआंग्यु ने सरकारी ग्लोबल टाइम्स अखबार को बताया, युद्ध में प्रशिक्षित अमेरिकी सैन्य बलों के उलट चीनी नौसेना की मजबूती नियमित अभ्यास के जरिए बढ़ाने की जरूरत है।
अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें
Latest World News