1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: नई पंचवर्षीय योजना बनाने पर कर रहा है काम

चीन: नई पंचवर्षीय योजना बनाने पर कर रहा है काम

दक्षिण चीन सागर और इसके पड़ोसी जलक्षेत्र पर चीन अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एक नई पंचवर्षीय योजना बनाने पर काम कर रहा है।

china
- India TV Hindi
china

बीजिंग: दक्षिण चीन सागर और इसके पड़ोसी जलक्षेत्र पर चीन अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एक नई पंचवर्षीय योजना बनाने पर काम कर रहा है। स्टेट ओशिएनिक ऐडमिनिस्ट्रेशन (SOA) के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग विभाग के उपनिदेशक चेन यू ने कहा कि योजना चीन व आसियान के बीच और पूर्वी एशिया में साझेदारी पर केंद्रित होगी। चेन ने हालांकि इस बारे में सुनिश्चित जानकारी नहीं दी और न यह ही कहा कि योजना से पर्दा कब उठाया जाएगा।

दोनों परियोजनाओं को क्रमश: SOA व दक्षिण-पूर्वी चीन के तटीय फुजियान प्रांत और SOA व पूर्वी चीन के शानदोंग प्रांत की सरकार द्वारा संयुक्त रूप से तैयार करने की संभावना है।

SOA के आकड़ों के अनुसार, इससे पिछली पंचवर्षीय योजना 2011-2015 के तहत चीन ने समुद्री सहयोग पर दक्षिण चीन सागर, हिंद महासागर व दक्षिण प्रशांत के आसपास के 15 देशों के साथ 19 अंतरसरकारी व 17 अंतर-संस्थागत दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे।

Latest World News