बीजिंग: चीन अपना पहला तैरता हुआ समुद्री परमाणु ऊर्जा प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी कर रहा है, साथ ही ऐसी संभावना है कि चीन इसे दक्षिणी चीन सागर में तैनात करे।
'ग्लोबल टाइम्स' के मुताबिक परमाणु ऊर्जा प्लेटफॉर्म से दक्षिणी चीन सागर में द्वीप पर निर्माण कार्य करने की देश की क्षमता में इजाफा हो सकता है। उसने कहा कि परमाणु ऊर्जा प्लेटफॉर्म को दूरस्थ इलाकों की ओर भी ले जाया जा सकता है, जिससे इन इलाकों में बिजली की सहज आपूर्ति हो सकेगी।
इस परमाणु ऊर्जा प्लेटफॉर्म को 'चाइना शिपबिल्डिं इंडस्ट्री कॉर्प' की ओर से तैयार किया जा रहा है। कंपनी के अधिकारी लियू झेंगगू ने बताया कि इस तरह के कितने संयंत्रों का निर्माण होगा यह मांग पर निर्भर करता है।
Latest World News