1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीनी राष्ट्रपति ने AU के नेताओं को बधाई दी

चीनी राष्ट्रपति ने AU के नेताओं को बधाई दी

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रवांडा की राजधानी किगाली में रविवार से शुरू हुए 27वें अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन के लिए एक बधाई संदेश भेजा।

china- India TV Hindi
china

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रवांडा की राजधानी किगाली में रविवार से शुरू हुए 27वें अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन के लिए एक बधाई संदेश भेजा। शी ने कहा कि अफ्रीकी संघ ने अफ्रीका में एकजुटता, आत्म-सुधार और एकीकरण को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

चीनी राष्ट्रपति ने अफ्रीकी संघ के नेतृत्व में अफ्रीकी देशों में शांति एवं विकास से संबंधित अधिक से अधिक उपलब्धियां हासिल करने की कामना की।

शी ने कहा कि दिसंबर 2015 में चीन-अफ्रीका सहयोग पर जोहान्सबर्ग बैठक ने उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की थीं और चीन तथा अफ्रीका के बीच आम विकास व जीत सहयोग के एक नए युग की शुरुआत की थी। उस बैठक में चीनी और अफ्रीकी नेताओं ने सहयोग की रणनीति पर चर्चा की थी और संयुक्त रूप से भविष्य में सहयोग के लिए एक खाका बनाया था।

 

Latest World News