1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के किंघाई-तिब्बत पठार पर नया हवाईअड्डा खुलेगा

चीन के किंघाई-तिब्बत पठार पर नया हवाईअड्डा खुलेगा

शीनिंग: चीन के किंघाई-तिब्बत पठार पर इस साल के अंत तक एक नया सार्वजनिक हवाईअड्डा खुल जाएगा। किंघाई एयरपोर्ट ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह हवाईअड्डा गोलोग तिब्बत स्वायत्त प्रांत के किंघाई प्रांत में

चीन के किंघाई-तिब्बत...- India TV Hindi
चीन के किंघाई-तिब्बत पठार पर नया हवाईअड्डा खुलेगा

शीनिंग: चीन के किंघाई-तिब्बत पठार पर इस साल के अंत तक एक नया सार्वजनिक हवाईअड्डा खुल जाएगा। किंघाई एयरपोर्ट ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह हवाईअड्डा गोलोग तिब्बत स्वायत्त प्रांत के किंघाई प्रांत में 3,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस एयरपोर्ट पर 3,800 मीटर लंबा रनवे और 3,000 वर्गमीटर टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है, जो अक्टूबर के अंत तक समाप्त हो जाएगा। यह किंघाई में छठा और गोलोग में पहला हवाईअड्डा होगा। गोलोग पारिस्थितिकी तंत्र और पर्यटन संसाधनों की दृष्टि से संपन्न है। इस नए हवाईअड्डे से पर्यटकों और वैज्ञानिक अनुसंधानकर्ताओं के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाने की उम्मीद है।

Latest World News