1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: झेजियांग प्रांत में मकानों के ढहने से 17 लोगों की मौत

चीन: झेजियांग प्रांत में मकानों के ढहने से 17 लोगों की मौत

चीन के पूर्वी तटीय झेजियांग प्रांत में प्रवासी कामगारों से भरे 4 मकानों के ढह जाने से सोमवार को कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।

China residential buildings collapse | Photo: AP- India TV Hindi
China residential buildings collapse | Photo: AP

बीजिंग: चीन के पूर्वी तटीय झेजियांग प्रांत में प्रवासी कामगारों से भरे 4 मकानों के ढह जाने से सोमवार को कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। वानझोउ के लुचेंग औद्योगिक जिले में 6 मंजिला इमारतें गिर गईं और बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों की संख्या की पुष्टि करने में जुटे हुए हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्थानीय सरकार के अधिकारियों ने कहा कि 17 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। बचावकर्मियों ने मलबे से 6 लोगों को जिंदा निकाला। बचावकर्मियों ने बताया कि जमींदोज हुई 6 मंजिला इमारतों का निर्माण ग्रामीणों ने खुद किया था। 1970 के दशक में बने पास के मकान अभी भी सुरक्षित हैं लेकिन किसी भी हादसे से बचने के लिए बचावकर्मी उन्हें गिरा रहे हैं। 

मकानों के ध्वस्त होने के कारणों की जांच की जा रही है। शहर के दमकल विभाग के एक अधिकारी सुन जिंग ने बताया कि मलबे का ढेर 3 मंजिला इमारत जितना उंचा है। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए हाथों से मलबा हटाने का काम करना पड़ रहा है जिससे काम धीमे चल रहा है। घटिया निर्माण के कारण चीन में हालिया वर्षों में कई इमारतें गिर चुकी है।

Latest World News