1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण चीन सागर में 2980 मीटर की गहराई में 10 घंटे इसलिए रही चीनी पनडुब्बी

दक्षिण चीन सागर में 2980 मीटर की गहराई में 10 घंटे इसलिए रही चीनी पनडुब्बी

चीन की एक मानवयुक्त पनडुब्बी ने विवादास्पद दक्षिण चीन सागर में जलधाराओं की जांच-पड़ताल की है। अपने इस अभियान के दौरान यह पनडुब्बी अधिकतम गहराई तक गई और वहां कई घंटे रही।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

बीजिंग: चीन की एक मानवयुक्त पनडुब्बी ने विवादास्पद दक्षिण चीन सागर में जलधाराओं की जांच-पड़ताल की है। अपने इस अभियान के दौरान यह पनडुब्बी अधिकतम गहराई तक गई और वहां कई घंटे रही।

च्याओलोंग नाम की पनडुब्बी 2980 मीटर की अधिकतम गहराई के साथ 9 घंटे 54 मिनट तक पानी के भीतर रही। पनडब्बी ने चीन के अपने 38वें महासागर वैज्ञानिक अभियान के दूसरे चरण में सातवीं बार गोता लगाया। यह अभियान 13 मई तक चलेगा। चीन की सरकारी संवाद समिति ने बताया कि पनडुब्बी के चालक दल के 3 सदस्यों ने सर्वेक्षण किया, नमूने लिए और पर्यावरणीय मानक मापे।

पनडुब्बी ने समुद्रतल के पास से गाद के नमूने लेने के साथ ही हाईडेफिनिशन तस्वीरें और वीडियो फुटेज लिए। ओशन यूनीवर्सिटी ऑफ चाइना में प्रोफेसर शू चिनपिंग ने कहा कि इससे हमारी वैज्ञानिक समझ-बूझ बढ़ेगी और भावी अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण डाटा और तकनीकी मदद मिलेगी।

Latest World News