1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन की कपड़ा फैक्टरी में आग लगी, छह लोगों की मौत

चीन की कपड़ा फैक्टरी में आग लगी, छह लोगों की मौत

बीजिंग: चीन के हेनान प्रांत में एक बहुमंजिला कपड़ा फैक्टरी में आग लगने से छह कामगारों की मौत हो गई और सात अन्य झुलस गए तथा कई लोग फंसे हुए हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ

Fire in factory- India TV Hindi
Fire in factory

बीजिंग: चीन के हेनान प्रांत में एक बहुमंजिला कपड़ा फैक्टरी में आग लगने से छह कामगारों की मौत हो गई और सात अन्य झुलस गए तथा कई लोग फंसे हुए हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार इमारत के भीतर छह शव पाए गए। घटना में सात कामगार झुलस गये हैं।

आग बुझाने के लिए 26 अग्निशमन वाहनों को किया गया था तैनात

आग बुझाने के लिए 26 अग्निशमन वाहनों और 140 कर्मियों को तैनात किया गया था। पहले की खबर में कहा गया था कि आग लगने के बाद एक कामगार जान बचाने के लिए इमारत की छत से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

आग लगने के बाद बिल्डिंग में फंसे कई लोग

आग लगने के बाद से कई कामगार इमारत के अंदर फंसे हुये हैं। मीडिया ने आग लगने के बाद इमारत में विस्फोट होने की बात भी कही है। यह फैक्टरी झेंगझोउ के नेशनल हाई-टेक इंडस्टि्रयल डेवलपमेंट जोन में स्थित है।

आग फैलने के बाद विस्फोट होने की आशंका

खबरों में इमारत में आग लगने और फैलने के बाद और विस्फोट होने की आशंका जतायी गयी है। आपदा एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

Latest World News