बीजिंग: चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने शनिवार को कजाकिस्तान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री बेकीतिझान सागिनतायेव को एक बधाई संदेश भेजा। ली ने कहा कि चीन कजाकिस्तान के साथ संबंधों को काफी महत्व देता है।
ली ने अपने संदेश में लिखा, चीन-कजाकिस्तान के संबंध वर्तमान में एक अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। दोनों देशों के बीच सभी क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग मजबूत बना है। इसके साथ ही दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी समझ व मित्रता को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
ली ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार करने के लिए बेकीतिझान के साथ साथ काम करने को उत्सुक हैं।
Latest World News