1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पूर्वी चीन सागर में चीन ने शुरू किया सैन्य अभ्यास

पूर्वी चीन सागर में चीन ने शुरू किया सैन्य अभ्यास

निंगबो: चीनी नौसेना ने पूर्वी चीन सागर में सोमवार को सैन्य अभ्यास शुरू किया, जिसमें दर्जनों मिसाइलें व टॉरपीडो दागे गए। नौसेना ने एक बयान में सोमवार को कहा कि सैन्य अभ्यास का उद्देश्य इलेक्ट्रोमैग्नेटिक

 east china sea- India TV Hindi
east china sea

निंगबो: चीनी नौसेना ने पूर्वी चीन सागर में सोमवार को सैन्य अभ्यास शुरू किया, जिसमें दर्जनों मिसाइलें व टॉरपीडो दागे गए। नौसेना ने एक बयान में सोमवार को कहा कि सैन्य अभ्यास का उद्देश्य इलेक्ट्रोमैग्नेटिक प्रभाव में सैनिकों के हमले की तीव्रता, शुद्धता, स्थिरता व गति को बेहतर करना है।

बयान के मुताबिक, "समुद्र में सूचना-प्रौद्योगिक आधारित युद्ध बेहद कम समय का व घातक होता है, जिसके लिए तत्काल जवाब, तुरंत तैयारी व घातक हमले की क्षमता की जरूरत होती है।"

सैन्य अभ्यास में नवल एविएशन फोर्सेज शामिल है, जिसमें पनडुब्बी, जहाज व तटरक्षक बल के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

Latest World News