1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: पहले सात टन वजनी असैन्य हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी

चीन: पहले सात टन वजनी असैन्य हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी

बीजिंग: चीन ने आज अपने पहले सात टन वजनी हेलीकॉप्टर की सेवाएं शुरू कीं जिसका इस्तेमाल तलाशी और बचाव अभियानों और कानून प्रवर्तन के काम में किया जा सकता है। इसे देश के विमानन उद्योग

china the first seven tonne civilian helicopter flew- India TV Hindi
china the first seven tonne civilian helicopter flew

बीजिंग: चीन ने आज अपने पहले सात टन वजनी हेलीकॉप्टर की सेवाएं शुरू कीं जिसका इस्तेमाल तलाशी और बचाव अभियानों और कानून प्रवर्तन के काम में किया जा सकता है। इसे देश के विमानन उद्योग में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एविएशन इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन ऑफ चाइना (एविक) ने कहा कि चीन के हेलीकॉप्टर उद्योग में नये घटनाक्रम के तौर पर नये चीनी असैन्य हेलीकॉप्टर ने अपनी पहली उड़ान भरी। एसी 352 सिविल हेलीकॉप्टर बहुउद्देश्यीय दोहरे इंजन वाला हेलीकॉप्टर है जो अधिकतम 7.5 टन वजन उठा सकता है और 16 यात्रियों को लेकर उड़ान भर सकता है।

एविक के लिए हेलीकॉप्टर के मुख्य डिजाइनकर्ता वू शिमिंग के हवाले से शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने कहा कि इससे देश के हेलीकॉप्टर उद्योग का विकास होगा।

Latest World News