A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तिब्बती बौद्ध धर्म अकादमी चेंगदू में बना रहा चीन

तिब्बती बौद्ध धर्म अकादमी चेंगदू में बना रहा चीन

चेंगदू: दक्षिण-पश्चिम चीन के चेंगदू में तिब्बती बौद्ध धर्म के लिए एक अकादमी का निर्माण सोमवार से शुरू हो गया। कुल 11.6 करोड़ युआन (1.89 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की लागत वाली परियोजना का वित्तपोषण सिचुआन

तिब्बती बौद्ध धर्म...- India TV Hindi
तिब्बती बौद्ध धर्म अकादमी चेंगदू में बना रहा चीन

चेंगदू: दक्षिण-पश्चिम चीन के चेंगदू में तिब्बती बौद्ध धर्म के लिए एक अकादमी का निर्माण सोमवार से शुरू हो गया।

कुल 11.6 करोड़ युआन (1.89 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की लागत वाली परियोजना का वित्तपोषण सिचुआन प्रांत की सरकार द्वारा किया जा रहा है, जो 7.73 हेक्टेयर भूमि में फैला होगा।

सिचुआन तिब्बती बौद्ध धर्म अकादमी के अगले साल से खुल जाने की संभावना है।

अकादमी के सचिव ली शियाओशियांग ने कहा कि अकादमी में 400 विद्यार्थियों का नामांकन होगा और इसके पाठ्यक्रमों में बौद्ध धर्म पारंपरिक, तिब्बती संस्कृति, सूचना प्रौद्योगिकी व नीतियां होंगी।

ली ने कहा कि विद्यार्थी तीन से चार साल तक अध्ययन करेंगे।

सिचुआन प्रांत में 21 लाख तिब्बती रहते हैं।

Latest World News