1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. प्रदूषण से बचने के लिए मिस्ट कैनन तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है चीन

प्रदूषण से बचने के लिए मिस्ट कैनन तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है चीन

बीजिंग: चीन की राजधानी बीजिंग और यहां के कई शहरों में धुंध की मोटी चादर छायी हुयी है और यहां के इंजीनियर इस प्रदूषण से निपटने के लिए मिस्ट कैनन तकनीक का इस्तेमाल कर रहे

'china use mist canon technology to avoid pollution- India TV Hindi
'china use mist canon technology to avoid pollution

बीजिंग: चीन की राजधानी बीजिंग और यहां के कई शहरों में धुंध की मोटी चादर छायी हुयी है और यहां के इंजीनियर इस प्रदूषण से निपटने के लिए मिस्ट कैनन तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस तकनीक से धुंध को कमजोर करने के लिए पानी की बौछार की जाती है। निर्माणाधीन इमारतों और खानों में धूल को कम करने के लिए भी इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। (विदेश की बाकी खबरों के लिए पढ़ें)

बीजिंग में कैपिटल समूह की ध्वनि पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीक कंपनी के इंजीनियर जू यूशिन ने बताया कि हालांकि इंजीनियरों ने इस तकनीक के प्रयोग में लायी जाने वाली मशीन को अधिक उन्नत बनाया है और अब यह धूल कणों का मुकाबला करने के लिए धुंध की छोटी बूंदों की बौछार करती है।

यह कंपनी चीन की राजधानी बीजिंग में कैनन सेवायें उपलब्ध करवाती है। जू ने एक रिपोर्ट के हवाले से बताया, पानी की बौछारें छोड़ने के लिए ट्रक का इस्तेमाल करते हैं। यह दोपहर ढाई बजे से रात दस बजे तक हवा में पानी की बौछारें छोड़ता है। यह पानी की बौछारें धुंध और धूल के साथ मिलकर भारी हो जाती हैं और जमीन पर आ जाती हैं।

Latest World News