बीजिग: चीन को उम्मीद है कि मंगल ग्रह पर पहुंचने के उसके महत्वाकांक्षी मिशन की तैयारी साल 2020 के आसपास पूरी हो जाएगी और 2021 में उसका अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह पर पहुंच जाएगा। उसी साल चीन की कम्युनिस्ट पार्टी अपनी स्थापना की एक शताब्दी पूरी होने का जश्न भी मनाएगी।
ये भी पढ़े-इस शख्स ने 60 की उम्र में बनाए 6 पैक एब्स
चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के निदेशक झू डाजे ने चीन के पहले उपग्रह प्रक्षेपण के 24 अप्रैल को पूरे होने जा रहे 46 साल पर शुक्रवार को संवादाता सम्मेलन में कहा, "यह यान मंगल ग्रह की भूमि पर उतरेगा, परिक्रमा करेगा और एक रोवर को तैनात करेगा। यह सब महज एक साल के अंदर ही हो जाना काफी मुश्किल है।"
झू ने खुलासा किया कि यह मिशन जनवरी में केंद्रीय अधिकारियों द्वारा अनुमोदित किया गया था।
चीन के अग्रणी अंतरिक्ष विशेषज्ञ और इस कार्यक्रम के सलाहकार ये पेजियान ने बताया, "भारत के प्रथम मंगलयान के विपरीत चीनी यान सतह के बेहतर अवलोकनों के लिए एक बड़ी दीर्घवृत्ताकार कक्षा ग्रह का मार्ग दिखाएगा।"
ये ने कहा, "यह यान सतह पर एक रोवर को उतारेगा, जो मंगल ग्रह पर चहलकदमी भी करेगा।"
Latest World News