1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: ट्रंप ने किया ऐसा तो जोखिम में पड़ जाएंगी हजारों अमेरिकी नौकरियां

चीन: ट्रंप ने किया ऐसा तो जोखिम में पड़ जाएंगी हजारों अमेरिकी नौकरियां

बीजिंग: चीन के उद्योग समूह वांडा ग्रुप के अरबपति मालिक ने अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेताया है कि अगर ट्रंप देश में चीन के निवेश से गलत ढंग से निपटते हैं तो

वांडा के सीईओ वांग...- India TV Hindi
वांडा के सीईओ वांग जियानलिन

बीजिंग: चीन के उद्योग समूह वांडा ग्रुप के अरबपति मालिक ने अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेताया है कि अगर ट्रंप देश में चीन के निवेश से गलत ढंग से निपटते हैं तो 20 हजार से अधिक अमेरिकी नौकरियां जोखिम में पड़ सकती हैं।

वांडा के सीईओ वांग जियानलिन ने कहा, मेरा अमेरिका में 10 अरब डालर से अधिक निवेश है और 20 हजार से अधिक लोग नौकरी पर हैं। उन्होंने कहा, अगर चीजों से सही ढंग से नहीं निपटा गया तो उनके पास खाने को कुछ नहीं होगा।

वांग ने कहा कि उन्होंने मोशन पिक्चर ऐसोसिएशन आफ अमेरिका के प्रमुख क्रिस डाड से उनका संदेश ट्रंप को देने के लिए कहा है। वह अमेरिकी मनोरंजन कारोबार में चीन की बढती हिस्सेदारी की अमेरिकी विधिनिर्माताओं द्वारा जांच बढाने से जुड़े सवाल पर जवाब दे रहे थे।

Latest World News