1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ना राजनीति ना साजिश, अब इस कारण सुर्खियों में छाया चीन

ना राजनीति ना साजिश, अब इस कारण सुर्खियों में छाया चीन

बीजिंग: चीन में जहां एक ओर जनसंख्या बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी और एक और समस्या चीन को चिंता में डाल रही है। चीन में कुंवारे लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।

china will again comes in headlines because of its...- India TV Hindi
china will again comes in headlines because of its population

बीजिंग: चीन में जहां एक ओर जनसंख्या बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी और एक और समस्या चीन को चिंता में डाल रही है। चीन में कुंवारे लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। हाल ही में किए गए एक सर्वे से पता चला है कि साल 2015 में चीन में कुंवारों की आबादी 20 करोड़ थी। इस पूरी आबादी में 36 फिसदी महिलाएं भी आशमिल है जो अकेले ही अपना जीवन जी रही हैं। ये ऐसी महिलाएं हैं जो अपनी जिंदगी अपने हिसाब से बिना किसी रोक-टोक के जीती है।

चीन में महिलाओं के संबंध में एक ओर बात देखी गई है कि यहां पर महिलाएं आजादी के चलते शादी नहीं करना चाहती हैं। उन्हें शादी से अच्छा दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मस्ती करना ज्यादा पसंद आता है। लेकिन लोगों की इसी सोच के चलते चीन में 20 करोड़ अविवाहित लोगों में 5 करोड़ 80 हदार लोग अकेले ही अपना जीवन जी रहे हैं, इसमें 36 प्रतिशत महिलाएं हैं।

कुंवारे मर्दों से भरा एक गांव
चीन के एनहुवे प्रांत में एक ऐसा गांव है जहां पर 112 अविवाहित मर्द है। इस गांव का नाम लाया गांव है। लाया गांव में 30 से 55 साल की उम्र के करीब 112 पुरूष रहते हैं, जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है। अधिक समय तक कुंवारे रहे लोगों को चीन में बेयर ब्रांच कहा जाता है। देश में इस प्रकार लगातार कुंवारों की बढ़ती संख्या को देखकर सरकार और मीडिया चिंतित हैं। मीडिया की रिपोर्टों में भी इस बात को बताया गया है कि चीन में लगातार कुंवारों की संख्या में इज़ाफा हो रहा है।

जनसांख्यिकी विज्ञानिकों का कहना है कि आधुनिक स्त्रियां और आजाद रहना चाहती हैं वह शादी के बंधनों में नहीं बधंना चाहती। इसी साल चीन में कराए गए एक शोध में पता चला कि अधिकतर चीनी महिलाओं का मानना है कि खुश रहने के लिए शादी करना जरूरी नहीं है इसके अलावा भी खुश रहा जा सकता है।

Latest World News