बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले सप्ताह अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के आमंत्रण पर शी का अमेरिका दौरा 22-25 सितम्बर के बीच होगा।
एक समाचार एजेंसी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून के आमंत्रण पर शी इस वैश्विक संस्था की स्थापना के 70 साल पूरे होने के अवसर पर न्यूयॉर्क में इसके मुख्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न शिखर सम्मेलनों में शिरकत करने के लिए 26-28 सितम्बर के बीच वहां का दौरा करेंगे।
इन्हें भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में मिली इन्सानों जैसी एक नई प्रजाति
'मुस्लिम शासनकाल में नहीं हुआ हिंदू धर्म पर हमला'
Latest World News