1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कर्मचारी करें अच्छे से काम इसलिए कंपनी ने हायर की चीयरलीडर्स

कर्मचारी करें अच्छे से काम इसलिए कंपनी ने हायर की चीयरलीडर्स

एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार एक खबर सामने आई थी कि कंपनी अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए चीयरलीडर्स को किराए पर रख रही है।

cheerleaders- India TV Hindi
cheerleaders

नई दिल्ली: आपने मैचों में चीयरलीडर्स को डांस करते हुए देखा होगा। लेकिन अगर आपको पता चले कि किसी कंपनी ने अपने ऑफिस में चीयरलीडर्स को हायर किया है तो आपको कैसा लगेगा। जी हां चीन के एक ऑफिस में चीयरलीडर्स को रखा गया ताकि कर्मचारी अच्छे से काम करें। क्या आपको वाकई लगता है कि ऐसे करने से कर्मचारियों का काम के प्रति ध्यान लग सकता है। दरअसल यह खबर तब वायरल हुई जब चीन की एक कंपनी में काम करने वाली चीयरलीडर्स की फोटो फेसबुक पर डाली गई।

एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार एक खबर सामने आई थी कि कंपनी अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए चीयरलीडर्स को किराए पर रख रही है। यह इसलिए किया गया है कि यदि किसी कर्मचारी का मूड खराब है तो यह चीयरलीडर्स उसका मूड ठीक कर देंगी जिससे कर्मचारी का काम करने में मन लग सके। कर्मचारी चीयरलीडर्स के साथ चैटिंग भी कर सकते हैं।

इस कंपनी का कहना है कि चीयरलीडर्स ऑफिस के माहौल को खुशनुमा बना देती है। यह कर्मचारियों के साथ चैटिंग करने के साथ-साथ पिंगपांग भी खेलती है। चीयरलीडर्स अच्छे से कर्मचारियों का मनोरंजन करती हैं। जिससे कर्मचारियों का काम में मन लगा रहता है। 

Latest World News