1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. संविधान को लेकर ज्यादातर राजनीतिक मुद्दों का हुआ समाधान: ओली

संविधान को लेकर ज्यादातर राजनीतिक मुद्दों का हुआ समाधान: ओली

काठमांडू: नेपाल के संविधान में और अधिकार एवं प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर मधेसियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के बावजूद प्रधानमंत्री के पी ओली ने आज कहा कि ज्यादातर राजनीतिक मुद्दे हल कर

Nepali PM KP Oli- India TV Hindi
Nepali PM KP Oli

काठमांडू: नेपाल के संविधान में और अधिकार एवं प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर मधेसियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के बावजूद प्रधानमंत्री के पी ओली ने आज कहा कि ज्यादातर राजनीतिक मुद्दे हल कर लिए गए हैं और देश को अब अपना आर्थिक परिदृश्य बदलने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

भगवान बुद्ध के जन्मस्थान लुम्बिनी का विकास प्राथमिकता

ओली ने भगवान बुद्ध की 2560 वीं जयंती पर एक भव्य समारोह कार्यक्रम में कहा, हमने संविधान की उद्घोषणा के बाद ज्यादातर मुद्दे हल कर लिए है। उन्होंने भगवान बुद्ध के जन्मस्थल लुम्बिनी में कहा कि सरकार की शीर्ष प्राथमिकता विकास है। उन्होंने कहा, हमें देश के आर्थिक परिदृश्य को बदलने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

हाल ही में मधेसियों ने शुरू किया था आंदोलन का नया दौर

ओली का बयान ऐसे समय में आया है जब भारतीय मूल के मधेसियों ने संविधान में और अधिकार एवं प्रतिनिधित्व की मांग करते हुए राजधानी में आंदोलन का नया दौर शुरू किया है। मधेसियों की बड़ी मांगों में संघीय ढांच में सात प्रांतों का पुनर्सीमांकन, राजकीय निकायों में मधेसियों, देशी समूहों और दलितों समेत हाशिये और जातीय अल्पसंख्यकों समावेशन एवं समानुपातिक प्रतिनिधित्व शामिल हैं। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ओली ने कहा कि सरकार लुम्बिनी के विकास के लिए कटिबद्ध है।

Latest World News