1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सुषमा की इजरायल यात्रा में आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को प्राथमिकता

सुषमा की इजरायल यात्रा में आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को प्राथमिकता

नई दिल्ली: भारत में इजरायल के राजदूत डेनियल कारमोन ने बुधवार को कहा कि भारतीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज की इजरायल यात्रा के दौरान रक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। कारमोन

cooperation against terrorism priority in Sushma Israel trip- India TV Hindi
cooperation against terrorism priority in Sushma Israel trip

नई दिल्ली: भारत में इजरायल के राजदूत डेनियल कारमोन ने बुधवार को कहा कि भारतीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज की इजरायल यात्रा के दौरान रक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। कारमोन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम इस यात्रा को बेहद महत्व दे रहे हैं।" उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज 17-18 जनवरी की यात्रा के दौरान इजरायल के शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगी।

बातचीत में सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने के मुद्दे पर बात होगी। उन्होंने कहा, "रक्षा क्षेत्र में हमारे बीच का सहयोग हमारे रिश्ते का केंद्रीय आधार है।" उन्होंने कहा कि इजरायल की रक्षा विनिर्माण कंपनियां 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम में रुचि ले रही हैं।

आतंकवाद के खिलाफ सहयोग के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "हमें इस मामले में और काम करना होगा और स्थापित क्षेत्रों से आगे जाना होगा।" दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग के अन्य क्षेत्रों में उन्होंने कृषि, जल प्रबंधन, शिक्षा, साइबर जगत और नवोन्मेष का नाम लिया।

Latest World News