1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कूदकर जान दे रहा था एक शख्स, पुलिस ने बचाई जान

कूदकर जान दे रहा था एक शख्स, पुलिस ने बचाई जान

नई दिल्ली: चीन में एक पुलिस अधिकारी ने बहादुरी का काम किया है। इस अधिकारी ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक व्यक्ति की जान बचाई। ऑफिसर चौथी मंजिल से कूदे हुए शख्य के

कूदकर जान दे रहा था एक...- India TV Hindi
कूदकर जान दे रहा था एक शख्स, पुलिस ने बचाई जान

नई दिल्ली: चीन में एक पुलिस अधिकारी ने बहादुरी का काम किया है। इस अधिकारी ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक व्यक्ति की जान बचाई। ऑफिसर चौथी मंजिल से कूदे हुए शख्य के नीचे आ गया, ताकि वह जोर से जमीन पर न टकराए। ऐसा करते हुए दोनों एक दूसरे से टकरा गए। चोट दोनों को आई लेकिन उस शख्स की जान बच गई जो आत्महत्या करने जा रहा था।  

एक शख्स निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल से कूदने की तैयारी कर रहा है। उसके ठीक नीचे खड़ा पुलिस ऑफिसर उसे समझा रहा है। अचानक वह शख्स ऊपर से कूद जाता है।
पुलिस ऑफिसर का नाम लियांग शिआओ है। लियांग के बाएं पैर की हड्डी टूट गई है, चेहरे पर सूजन है और कुछ खरोंचें भी आई हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि कूदने वाले शख्स ने नशीली दवा ली थी।

अगली स्लाइड में देखें वीडियो

Latest World News