1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश: हिंदू शिक्षक के अपमान पर कोर्ट ने सरकार को तलब किया

बांग्लादेश: हिंदू शिक्षक के अपमान पर कोर्ट ने सरकार को तलब किया

बांग्लादेश के हाईकोर्ट ने एक स्कूल के हिंदू प्रधानाचार्य के अपमान का बुधवार को संज्ञान लिया और सरकार से इस घटना पर रिपोर्ट मांगी।

bangladesh- India TV Hindi
bangladesh

ढाका: बांग्लादेश के हाईकोर्ट ने एक स्कूल के हिंदू प्रधानाचार्य के अपमान का बुधवार को संज्ञान लिया और सरकार से इस घटना पर रिपोर्ट मांगी। इस्लाम के खिलाफ कथित रूप से टिप्पणी करने पर सांसद के सामने शिक्षक के साथ मारपीट की गई और उससे उठक-बैठक करवाई गई। अदालत के एक अधिकारी ने कहा, अदालत ने संबंधित अधिकारियों से पूछा कि नारायणगंज के सांसद सलीम ओस्मान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि दो न्यायाधीशों की पीठ ने उपनगरीय नदी बंदरगाह शहर के प्रशासन से इस बात पर रिपोर्ट मांगी है कि पियार सत्तार लतीफ हाईस्कूल के प्रधानचार्य श्यामल कांति भक्त पर हमले के बाद कौन से कानूनसम्मत कदम उठाए गए। भक्त के खिलाफ कुछ अग्यात व्यक्तियों ने एक मजिस्द से कथित रूप से यह प्रचार किया कि उन्होंने पढ़ाई नहीं करने पर एक मुस्लिम विद्यार्थी को दंडित करने के दौरान इस्लाम के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की । उसके बाद स्थानीय लोगों ने उनकी (शिक्षक की) पिटाई की। उनसे कान पकड़कर उठक बैठक भी करवायी गयह। उस वक्त सांसद ओस्मान भी मौजूद थे। पुलिस ने भक्त को बचाया।

अदालत का दखल ऐसे समय में आया है जब विश्वविद्यालय के शिक्षक इस घटना को असभ्यता का चरम रूप करार देकर विरोध में शामिल हो गए हैं और उन्होंने फेसबुक पर अभियान चला दिया है। कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन भी इस विरोध में शामिल हो गए हैं। भक्त ने इस्लाम के खिलाफ कोई टिप्पणी के आरोप से इनकार किया है। इसी बीच टीवी चैनलों ने खबर दी कि स्कूल प्रबंधन समिति ने भक्त को इस घटना के बाद ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के आधारपर बर्खास्त कर दिया है।
 

Latest World News