A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. माउंट एवरेस्ट इस सीजन बंद रहेगा

माउंट एवरेस्ट इस सीजन बंद रहेगा

काठमांडू: नेपाल सरकार ने इस सीजन माउंट एवरेस्ट को पर्वतारोहियों के लिए बंद करने का फैसला किया है। क्योंकि विनाशकारी हिमस्खलनों की वजह से आधार शिविरों की ओर जाने वाले मार्ग नष्ट हो गए हैं,

माउंट एवरेस्ट इस सीजन...- India TV Hindi
माउंट एवरेस्ट इस सीजन बंद रहेगा

काठमांडू: नेपाल सरकार ने इस सीजन माउंट एवरेस्ट को पर्वतारोहियों के लिए बंद करने का फैसला किया है। क्योंकि विनाशकारी हिमस्खलनों की वजह से आधार शिविरों की ओर जाने वाले मार्ग नष्ट हो गए हैं, जिन्हें इस सीजन ठीक करना असंभव है। यह जानकारी सोमवार को मीडिया र्पिोटों से सामने आई है। समाचार पत्र 'हिमालयन टाइम्स' के मुताबिक, नेपाल सागरमाथा प्रदूषण नियंत्रण समिति (एसपीसीसी) द्वारा तैनात शेरपा के विशेष दलों ने कहा है कि 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप और भूकंप बाद के झटकों से कई हिमस्खलन आए, जिससे एवरेस्ट मार्ग को भारी क्षति पहुंची है और इस सीजन इन्हें ठीक नहीं किया जा सकता।

इन हिमस्खलनों में कम से कम 18 पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी।

एसपीसीसी के अध्यक्ष अंग दोरजी शेरपा ने कहा, "एसपीसीसी इन सीजन दुर्गम मार्गो को बंद कर दिया है।"

उन्होंने कहा, "माउंट एवरेस्ट के पश्चिम में ग्लेशियर काफी अस्थाई हैं और ऊपर शिविरों की ओर जाने वाला मार्ग बुरी तरह से नष्ट हो गया है।"

अंग दोरजी ने कहा, "एसपीसीसी के कार्यकर्ता नष्ट हुए शिविरों से बेकार पदार्थो को इकट्ठा करने के लिए अगले कुछ सप्ताह तक आधार शिविरों में ही रहेंगे।"

Latest World News