A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नवंबर में तय होगी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख: साक्षी महाराज

नवंबर में तय होगी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख: साक्षी महाराज

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि कर्नाटक के उडुपी में नवंबर में होने वाली धर्म संसद में अयोध्या राम मंदिर निर्माण की तारीख तय की जाएगी।

sakshi maharaj- India TV Hindi
sakshi maharaj

उन्नाव (उप्र): भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि कर्नाटक के उडुपी में नवंबर में होने वाली धर्म संसद में अयोध्या राम मंदिर निर्माण की तारीख तय की जाएगी।

महाराज ने कल कहा, ‘नवम्बर माह में कर्नाटक के उडुपी में साधु-संतों की धर्म संसद में मंदिर निर्माण की तारीख तय होगी।’ उन्होंने दावा किया कि मंदिर निर्माण को लेकर यह अंतिम निर्णय होगा जिसे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।

महाराज ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही वह कर्नाटक होकर आए हैं जहां जगतगुरू मधुराचार्य विशेष कीर्ति जी महाराज के साथ इस मुद्दे पर चर्चा हुयी है। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण किसी भी सूरत में होकर ही रहेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है, रूपरेखा तैयार की जा रही है।

इतना ही नहीं उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रत्याशी को समर्थन करने के फैसले की सराहना की।

Latest World News