1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ढाका आतंकी हमले के सिलसिले में एक प्रोफेसर, 2 अन्य गिरफ्तार

ढाका आतंकी हमले के सिलसिले में एक प्रोफेसर, 2 अन्य गिरफ्तार

ढाका: बांग्लादेश के एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यवाहक उपकुलपति और दो अन्य लोगों को इस्लामिक स्टेट के उन संदिग्ध आतंकवादियों को पनाह देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने ढाका के एक कैफे

dhaka attack- India TV Hindi
dhaka attack

ढाका: बांग्लादेश के एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यवाहक उपकुलपति और दो अन्य लोगों को इस्लामिक स्टेट के उन संदिग्ध आतंकवादियों को पनाह देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने ढाका के एक कैफे में भीषणतम आतंकवादी हमले को अंजाम देकर 22 लोगों को जान से मार दिया था।

ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के उपायुक्त मसूदउर रहमान ने कहा, होली आर्टिजन बेकरी पर हमला करने वाले हमलावरों को फ्लैट किराए पर देने वाले नार्थ साउथ यूनिवर्सिटी (NSU) के कार्यवाहक उपकुलपति गयासुद्दीन अहसन को कल गिरफ्तार कर लिया गया। निजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के मुताबिक अहसन एनएसयू के स्कूल ऑफ हेल्थ एंड लाइफ साइंसेज के डीन हैं।

अहसन के रिश्तेदार आलम चौधरी और बसुंधरा आवासीय क्षेत्र में एक घर के प्रबंधक महबूबउर रहमान तुहीन को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन पांच आतंकवादियों ने एक जुलाई को कैफे पर हमला किया था उन्होंने अहसन के फ्लैट में शरण ली थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद हमलावरों के अन्य सहयोगी फ्लैट से भाग गये। फ्लैट से कई कार्टन बरामद किए गए थे।

Latest World News