A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल और भारत के बीच सीधी बस सेवा शुरू, जानें खास बात

नेपाल और भारत के बीच सीधी बस सेवा शुरू, जानें खास बात

नेपाल और भारत के बीच बस सर्विस को लेकर इस साल एक और अच्छी खबर आई है। अभी इसी साल जनवरी में भारत और नेपाल के बीच उत्तराखंड के चंपावत के रास्ते एक बस सेवा 27 साल बाद शुरू हुई थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर।- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर।

काठमांडू: नेपाल और भारत के बीच बस सर्विस को लेकर इस साल एक और अच्छी खबर आई है। अभी इसी साल जनवरी में भारत और नेपाल के बीच उत्तराखंड के चंपावत के रास्ते एक बस सेवा 27 साल बाद शुरू हुई थी। खास बात यह है कि अब नेपाल के डांग से दिल्ली तक एक डीलक्स बस सर्विस भी शुरु की गई है। नेपाल और दिल्ली के बीच आने-जाने के लिए वैसे तो कई बसे हैं, लेकिन इनमें से कोई भी डीलक्स बस सर्विस नहीं थी।

लंबे इंतजार के बाद पश्चिमी नेपाल के डांग शहर से नई दिल्ली की सीधी डीलक्स बस सेवा की शुरूआत हो गई। इस बस सर्विस से निश्चित तौर पर उन लोगों को काफी राहत मिलेगी जो सफर के दौरान बेवजह तकलीफ झेलते थे। इस बस सर्विस की शुरुआत सोमवार को काठमांडू में एक बस उद्यमी समिति ने की। राप्ती जोनल पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस आंत्रप्रिन्यॉर्स नाम की कमिटी ने इस नई बस सेवा की शुरूआत की है। 

इस बस सेवा के शुरू होने के बाद पश्चिमी नेपाल में रहने वाले लोग अब डांग के भालुबंग से सीधे दिल्ली की यात्रा कर सकते हैं। समिति के अध्यक्ष सुरेश हमल के अनुसार पहली बार दो दक्षिण एशियाई शहरों के बीच सीधी डीलक्स बस सेवा की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि पहली बस डांग से स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। प्रत्येक सप्ताह 3 बसें डांग से भारतीय राजधानी जाएंगी। यात्रा के लिए एक तरफ का किराया 2,000 नेपाली रुपये है जो 1250 रुपये के बराबर है।

Latest World News