1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. न्यूज़ चैनल का दावा, पाक में हुआ था डोनल्ड ट्रंप का जन्म, नाम था दाऊद खान

न्यूज़ चैनल का दावा, पाक में हुआ था डोनल्ड ट्रंप का जन्म, नाम था दाऊद खान

पाकिस्तान के इस न्यूज़ चैनल नियो ने अपने एक न्यूज को टेलीकास्ट करके एक प्रोग्राम में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का जन्म पाकिस्तान में हुआ था।

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump

इस्लामाबाद: इस खबर को पढ़ने के बाद आपको भी यकीन नही होगा की पाकिस्तान इस तरह का बड़ा दावा भी कर सकता है। पाकिस्तान के इस न्यूज़ चैनल नियो ने अपने एक न्यूज को टेलीकास्ट करके एक प्रोग्राम में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी की पाकिस्तान में डोनाल्ड ट्रंप का नाम दाऊद खान था।

पाकिस्तान के इस न्यूज़ चैनल ने अपने कार्यक्रम में इस बात का भी दावा किया की अमेरका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पढ़ाई वजीरिस्तान के एक मदरसा में की और उनके माता पिता दोनों की मौत एक सड़क दुर्घटना में साल 1954 में ही हो गया था।

यही आगे की कहानी बताते हुए इस चैनल ने यह भी कहा की डोनाल्ड ट्रंप को एक ब्रिटिश सेना में इंडियन कैप्टन ने गोद ले लिया था और उसके बाद उन्हें अपने साथ लंदन लेकर चला गया। यहां पर उसे ट्रंप फैमिली ने वर्ष 1955 में गोद लिया और फिर उसका नाम डोनाल्ड ट्रंप पड़ा। इतनी बातों को सुनकर लोगों को थोड़ी हैरानी होती इससे पहले चैनल ने एक फोटोग्राफ भी जारी कर दी। चैनल ने कहा कि यह उस समय की फोटो है जब ट्रंप का बचपन पाकिस्तालन में बीता था।

पाकिस्तान के इस चैनल ने अपने खबर के साथ प्रेसिडेंट ट्रंप की तस्वीर को भी जारी किया और कहा की यह उस वक्त की है जब ट्रंप छोटे थे और पाकिस्तान में रहा करते थे। लेकिन खबर के अंत में पाक के इस न्यूज़ चैनल ने कहा की इस खबर को सोशल मीडिया पर आये व्यंग के आधार पर तैयार किया गया है। फिलहाल आपको बता दें ट्रंप हमेशा से पाक के खिलाफ रहें है। एक बार ट्रंप ने लादेन के मुद्दे पर पाकिस्तान को माफी तक मांगने को कह दिया था।

Latest World News