A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. वीडियो : स्वतंत्रता दिवस पर दुबई के बुर्जखलीफा की सलामी, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर लहराया तिरंगा

वीडियो : स्वतंत्रता दिवस पर दुबई के बुर्जखलीफा की सलामी, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर लहराया तिरंगा

भारत आज अपनी आजादी की 74वीं सालगिरह सालगिरह मना रहा है। इस मौके पर पूरे देश में इमारतों को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।

<p>Burj Khalifa</p>- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Burj Khalifa

भारत आज अपनी आजादी की 74वीं सालगिरह सालगिरह मना रहा है। इस मौके पर पूरे देश में इमारतों को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। देश की आजादी का यह जश्न सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मनाया गया। आज का सबसे खास नजारा देखने को मिला संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में। जहां दुनिया की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलीफा तिरंगे रंग की रोशनी से लिपटा दिखाई दिया। 

इस मौके पर दुबई स्थित भारतीय कॉन्सुलेट ने ट्वीट कर बुर्ज खलीफा की तस्वीर साझा की और लिखा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा उंचा रहे हमारा। इसके साथ ही बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी तिरंगे में लिपटी इमारत का वीडियो जारी किया गया। 

Latest World News